Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

धन दोगुना करने का फर्जीवाड़ा कर रहा है एसएल श्रीवास्‍तव

देहरादून।  भगवान के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की बातें फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं और भगवान का नाम आते ही व्यक्ति धार्मिक हो जाता है। कुछ समय पूर्व ओ माई गॉड फिल्म देखने वालों ने देखा था कि किस तरह भगवान के नाम पर धार्मिक भावनाओं को भड़काया गया, फिल्म के चर्चित होने से लेकर सिनेमाघरों में इस फिल्म ने धूम मचाकर करोड़ों का कारोबार किया। इसी की तर्ज पर भगवान के नाम का सहारा लेकर करोड़ों के वारे न्यारे किए जाने का खेल खेला जा रहा है। हालांकि पूर्व में भी कई फर्जी कंपनियां लोगों के धन को दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों के वारे न्यारे कर चुकी हैं और आज तक देश के अंदर लाखों ग्राहकों का इमानदारी का पैसा वापस नहीं मिल सका है।

देहरादून।  भगवान के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की बातें फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं और भगवान का नाम आते ही व्यक्ति धार्मिक हो जाता है। कुछ समय पूर्व ओ माई गॉड फिल्म देखने वालों ने देखा था कि किस तरह भगवान के नाम पर धार्मिक भावनाओं को भड़काया गया, फिल्म के चर्चित होने से लेकर सिनेमाघरों में इस फिल्म ने धूम मचाकर करोड़ों का कारोबार किया। इसी की तर्ज पर भगवान के नाम का सहारा लेकर करोड़ों के वारे न्यारे किए जाने का खेल खेला जा रहा है। हालांकि पूर्व में भी कई फर्जी कंपनियां लोगों के धन को दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों के वारे न्यारे कर चुकी हैं और आज तक देश के अंदर लाखों ग्राहकों का इमानदारी का पैसा वापस नहीं मिल सका है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में पैसा दोगुना किए जाने का खेल खेला जा रहा है और श्री सांई इस्पेसेस क्रिएशन लिमिटेड कंपनी, इन्दिरा नगर, लखनऊ में कंपनी को एनर्जी इन्‍श्‍यारेंस सेक्टर में बड़ी कंपनी का दम भरते हुए लोगों से निवेश के नाम पर वर्षों में धन को दोगुना करने का वादा कर फर्जी वाड़े को अंजाम दिया जा रहा है। इस कंपनी के मास्टर माइंड चेयरमैन एसएल श्रीवास्तव, जो पूर्व में सांई प्रसाद ग्रुप के कर्मचारी थे, जिन्‍हें वहां से गबन के चलते निकाल दिया गया था।

कंपनी से निकाले जाने के बाद उक्त मास्टर माइंड श्रीवास्तव ने भगवान सांई के नाम पर अपनी एक प्राइवेट कंपनी बनाकर लोगों के धन का दोगुना करने का खेल खेलना शुरू कर दिया। बकायदा उक्त कंपनी को गूगल पर श्री सांई कंपनी टाइप करने के बाद कंपनी की साइट खुल जाने के बाद लोगों को झांसे में लेना शुरू किया।

इतना ही नहीं, श्रीसांई ग्रुप ऑफ कंपनीज को बदनाम करने के लिए मास्टर माइंड श्रीवास्तव द्वारा इस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को तैयार किया गया और लखनऊ के अलावा कंपनी के कानपुर, दिल्ली, पुणे व अन्य जगहों में ऑफिस खोले गए और अब भारत के अन्य राज्यों में भी आफिस खोलने की तैयार की जा रही है। लखनऊ में जब इस कंपनी के बारे में पता किया गया तो वहां मौजूद मैनेजर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कंपनी का आईआरडीएआई से कोई अप्रूवल नहीं है और ना ही कंपनी का कोई एनर्जी प्रोजेक्ट भारत के किसी भी राज्य में चल रहा है। कंपनी के डायरेक्टर एसएल श्रीवास्तव से जब इस बारे में बातचीत करनी चाही तो उनसे फोन से संपर्क नहीं हो सका।

सूत्र बताते हैं कि निवेशकों को 5 वर्षों में धन दोगुना करने का लालच देकर उक्त कंपनी लखनऊ, कानपुर के अलावा कई जगहों पर अपना जाल बिछा चुकी है और निवेशकों से लाखों रुपये की रकम दोगुना करने के नाम पर एकत्र कर ली गई है। इतना ही नहीं कंपनी ने एक बड़े ग्रुप के चैनल की कंपनी का नाम बताकर लोगों को अपने पक्ष में लुभाने का प्रयास किया है।

सवाल यह उठ रहा है कि जब देश के अंदर से पूर्व में सैकड़ों कंपनियां लोगों के अरबों रुपये लेकर फरार हो चुकी हैं तो अब किस आधार पर उक्त कंपनी अपना गोरखधंधे को अंजाम देती हुई नजर आ रही है। इससे पूर्व देश के अंदर से क्रिस्टल कारपोरेशन, अपेस इंडिया सहित कई कंपनियां निवेशकों के करोड़ों रुपये डकार चुकी हैं और उनके मैनेजिंग डायरेक्टर आज तक जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंच सके हैं और कंपनियों के डायरेक्टर राजनैतिक पार्टियों में भी उंचे पदों पर बैठ गए हैं।

नारायण की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...