वरिष्ठ पत्रकार कुमार नरेंद्र सिंह पर हमले के मामले में राजस्थान सरकार या मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने अबतक अपराधियों के खिलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। दिलचस्प बात ये है कि हमले का मुख्य आरोपी विधायक भंवर सिंह खुलेआम मुख्यमंत्री की धोती खोल देने की बात करता घूम रहा है। दरअसल सारा मामला इसी से शुरु हुआ कि कुमार नरेन्द्र सिंह जिस पत्रिका (लोक स्वामी) के संपादक मंडल में हैं उसमें भंवर सिंह के उज्जड रवैये और बयानों पर तीखी टिप्पणी की गयी थी।
ये है वो आलेख जिसे पढ़ कर भंवर सिंह बौखला गया था और कुमार नरेन्द्र सिंह पर अपने गुर्गों से हमला करवा दिया था। अब भी भंवर के खिलाफ कार्रवाई ना होने से पत्रकारों में नाराजगी है। इस खबर को ठीक से पढ़ने के लिए पेज पर क्लिक करें.








