वरिष्ठ पत्रकार और टोटल टीवी के हेड रहे विनोद मेहता ने खबरें अभी तक ज्वाइन कर लिया है. उन्हें चैनल हेड कम सीईओ के पद पर चैनल में लाया गया है. विनोद मेहता लम्बे समय तक टोटल टीवी से जुड़े रहे हैं. वे खबरें अभी तक के गुडगांव स्थित चैनल के आफिस में बैठने लगे हैं. खबरें अभी तक को इसी साल जनवरी में लांच किया गया था. इसे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में एक साथ लांच किया गया था, फिलहाल अब यह केवल हरियाणा तक सिमित रह गया है.
बताया जा रहा है कि विनोद मेहता को चैनल को मजबूती देने के लिए लाया गया है. इनके चैनल को कंटेंट से लेकर बिजनेस तक को मजबूत करने की जिम्मेदारी है. माना जा रहा है कि विनोद मेहता के आने के बाद चैनल में आने जाने का सिलसिला भी बढ़ेगा. अभी से कुछ लोगों पर तलवार लटकने लगी है. संभव है कि विनोद मेहता अपने कुछ विश्वास पात्रों को लाने के लिए पुराने लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे. वैसे भी वे कम बजट में टोटल टीवी को चलाकर वे अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं.





