Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सामना के संपादक बने उद्धव ठाकरे

बाल ठाकरे के निधन के साथ रिक्त हुए शिवसेना प्रमुख के पद को लेने की अटकलों को दूर करते हुए शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष और ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में ठाकरे की जगह पर संपादक का पद संभाल लिया है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई ने मंगलवार को बताया कि उद्धव जी को प्रबोधन प्रकाशन के सभी प्रकाशनों का संपादक बनाया गया है। देसाई प्रबोधन प्रकाशन के प्रकाशक हैं। यह प्रकाशन, सामना (मराठी) और दोपहर का सामना (हिन्दी) जैसे समाचार पत्रों का प्रकाशन करता है। यह दोनों सामाचारपत्र नवी मुंबई से मुद्रित होते हैं।

उद्धव को हाल ही में शिवसेना के संचालन से संबंधित सभी शक्तियां दे दी गयीं और अब वह इन दोनों समाचारपत्रों के भी संपादक होंगे। गत 17 नवंबर को बाल ठाकरे का निधन हो गया था। निधन होने तक ठाकरे इन दोनों समाचार पत्रों के संपादक पद पर बने हुए थे और अब उन्हें इन समाचारपत्रों के संस्थापक-संपादक की पदवी दी गयी है। 23 जनवरी, 1988 को सामना का प्रकाशन शुरू किया गया था। इसके प्रकाशन का उद्देश्य मराठी लोगों तक ठाकरे के विचार सम्प्रेषित करना था।

दोपहर का सामना, शाम में प्रकाशित होने वाला समाचारपत्र है जिसका प्रकाशन 23 फरवरी, 1993 को शुरू किया गया था। इसके प्रकाशन का उद्देश्य, महाराष्ट्र में बसे हुए उत्तर भारतीय लोगों तक पहुंचना था। ठाकरे इन समाचार पत्रों में अपने संपादकीय, हस्ताक्षर के साथ छपने वाले अपने बयानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार प्रकाशित कर संदेश सम्प्रेषित करते थे। इन समाचारपत्रों के नियमित कार्य का संचालन, संजय राउत (सामना) और प्रेम शुक्ला (दोपहर का सामना) करना जारी रखेंगे। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...