मुंबई से खबर है कि सीनियर जर्नलिस्ट संजय सिंह को जी न्यूज का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. विजय शेखर के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली चल रहा था. संजय सिंह ने ऐसे समय में जी न्यूज का दामन थामा है जब यह चैनल बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है. इसके दो संपादक सौ करोड़ जबरन वसूली के आरोप में जेल में बंद हैं. संजय सिंह मुंबई की पत्रकारिता में जाने माने नाम है. इसके पहले वे एनडीटीवी, आईबीएन7, टाइम्स नाऊ एनएनआई, महुआ को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. महुआ से इस्तीफा देने के बाद संजय सिंह मुंबई में खुद का मीडिया संस्थान संचालित कर रहे थे.





