दैनिक जागरण, मेरठ से खबर है कि चीफ सब एडिटर देवेश त्यागी को दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें गंभीर हालत में धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डाक्टरों ने तत्काल उनके हर्ट की एंजियोप्लास्टी की, जिसमें पता चला है कि उनके हृदय में कई ब्लॉकेज आए हैं. उन्हें डाक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है. उनके तबीयत खराब होने की खबर सुनकर उनके परिजन, मित्र तथा तमाम लोग हास्पीटल पहुंच गए हैं. सरल एवं मृदुभाषी देवेश त्यागी लम्बे समय से दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं. शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.





