लखनऊ की एक सामाजिक कार्यकत्री एवं आरटीआई एक्टिविस्ट उर्वशी शर्मा ने तालकटोरा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है कि उनको तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. उर्वशी ने अपने शिकायत में आरोप लगाया है कि गुजरात से किसी हरिभाई यादव का फोन आया था, जिस पर उन्हें धमकी दी गई कि अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करना तथा आरटीआई डालना छोड़ दो, नहीं तो उठवा ली जाओगी. तुम्हारे इस काम से नेताजी भी बहुत नाराज हैं. उर्वशी ने पुलिस ने अपने तथा परिवार के जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है. नीचे उर्वशी शर्मा द्वारा पुलिस को दिया गया पत्र.






