जल्द लांच होने जा रहे नेशन टुडे न्यूज चैनल से खबर है कि पिछले दिनों कई लोगों ने ज्वाइन किया है. एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर विशाल कॉलरा एवं अक्षय शुक्ला नेशन टुडे पहुंच गए हैं. दोनों लोगों ने प्रोड्यूसर कम एंकर के पद पर ज्वाइन किया है. अक्षय स्टार न्यूज के एंकर हंट प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं. सैयद सुहेल ने भी पी7 न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे भी नेशन टुडे के साथ प्रोड्यूसर कम एंकर के पद पर ज्वाइन किया है. इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर अबुल भी नेशन टुडे से जुड़ गए हैं. उन्होंने भी प्रोड्यूसर कम एंकर के पद पर ज्वाइन किया है.





