डेहरी ऑन सोन में सेक्स स्कैंडल मामले में मोडम कार्यालय प्रभारी मुकेश पाण्डेय का नाम आने के बाद प्रभात खबर ने उन्हें ऑफिस आने से मना कर दिया है. हालांकि उन्हें अभी बाहर नहीं किया गया है. जब तक जांच में वे पाक साफ साबित नहीं हो जाते तब तक उनको कार्यालय आने की मनाही कर दी गई है. वे लम्बे समय से प्रभात खबर से जुड़े हुए थे. सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई महिला रीता देवी ने मीडिया के सामने कई लोगों के साथ मुकेश पाण्डेय एवं एक और पत्रकार प्रमोद का नाम लिया था.





