करीब पांच साल तक टोटल टीवी के साथ जुड़े रहे लोकेश सिंह अब खबरें अभी तक में डिप्टी-आउटपुट एडिटर का काम सम्हालेंगे। टोटल टीवी से शुरुवात करने वाले लोकेश सिहं आउटपुट से अपना कैरियर शुरू किया था। इसके बाद टोटल टीवी में ही राजनीतिक संवाददाता के रूप में भी काम किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के साथ नेशनल बीजेपी बीट कई वर्ष बहुत करीब से देखते रहे। इसके बाद वो दैनिक हिन्दी पेपर राष्ट्रीयय स्वरूप के सीनियर संवाददाता के पद पर काम किया।
अब खबरें अभी तक के नए एडिटर इन चीफ विनोद मेहता की टीम के साथ जुडकर अपनी नई पारी की शुरूवात कर रहे है। जिन्हे डिप्टी- आउटपुट के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौपी गई है। इन्हें विनोद मेहता का नजदीकी माना जाता है। समझा जा रहा है कि टोटल टीवी से कई और लोग खबरें अभी तक की टीम में शामिल होंगे।





