बीबीसी हिंदी से बड़ी खबर आ रही है. इसके नए संपादक निधीश त्यागी बनाए गए हैं. बीबीसी के लोगों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है और इस बाबत बीबीसी हिंदी में आंतरिक मेल भी जारी कर दिया गया है. निधीश अगले साल जनवरी में बीबीसी हिंदी में अपना पद ग्रहण कर लेंगे. बीबीसी ने हिंदी के संपादक के लिए बीते सितम्बर महीने में आवेदन मांगा था.
निधीश के आने के साथ ही नील करी के जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं. नील को अमित बरुआ के जाने के बाद अस्थाई तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी. संपादक बनने की होड़ में हालांकि राजेश प्रियदर्शी, ब्रजेश उपाध्याय, जुबैर अहमद, रूपा झा को भी माना जा रहा था, परन्तु बीबीसी प्रबंधन ने इन लोगों को इस लायक नहीं समझा. उसके पीछे कारण आंतरिक राजनीति को बताया जा रहा है. इनके अलावा रेस में राजेश कालरा, ज्योति मल्होत्रा, संजीव श्रीवास्तव, भारत भूषण, वीजे थापा, सुपर्णा सिंह के नाम भी शामिल थे. लेकिन बाजी निधीश त्यागी के हाथ लगी है.
निधीश पिछले दो दशक से मीडिया में सक्रिय हैं. वे फिलहाल भास्कर के डिजिटल विंग के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं. भास्कर के साथ यह उनकी दूसरी पारी थे. वे पहले भी भास्कर में चंडीगढ़ एडिशन के संपादक के रूप में जुड़े रहे हैं. इसके पहले उन्होंने द ट्रिब्यून, पुणे मिरर समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दी हैं. इस संदर्भ में जब निधीश त्यागी से बात करने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की.