खबर है कि चर्चित और युवा पत्रकार प्रमोद भारद्वाज ने स्वदेश ग्रुप छोड़ दिया है। वे वहां ग्रुप एडिटर थे। अब उन्होंने अपनी नई पारी मध्यप्रदेश के अग्निबाण ग्रुप से शुरू की है। उन्होंने यहां बतौर ग्रुप एडिटर ज्वाइन कर लिया है। वे ग्रुप के इवनिंग डेली के इंदौर, भोपाल संस्करणों को रीलांच कराएंगे साथ ही ग्वालियर, जबलपुर तथा छत्तीसगढ़ में रायपुर व बिलासपुर संस्करण लांच कराएंगे। ये इवनिंग डेली अब नयी सजधज और तेवर के साथ बाज़ार में उतरेगा। प्रमोद इसके लिए नयी टीम खड़ी कर रहे हैं। प्रमोद ग्रुप के एमडी राजेश चेलावत और ग्रुप के सीनियर मेम्बर विनोद खुजनेरी को रिपोर्ट करेंगे।
प्रमोद दो दशक से ज्यादा समय से उत्तर भारत की हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वे जनसत्ता में रिपोर्टर फिर दैनिक भास्कर, भोपाल में विशेष संवाददाता रहे। भास्कर में छत्तीसगढ में एडिटर रहे। भास्कर का हरियाणा, चंडीगढ़ संस्करण और सूरत-वड़ोदरा में दिव्य भास्कर की लॉन्चिंग टीम के वे प्रमुख मेम्बर थे। अमर उजाला में वे जम्मू कश्मीर के स्टेट हेड, चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा-हिमाचल के स्टेट हेड रहे। फिर अमर उजाला में इलाहाबाद के भी एडिटर रहे। बाद में उन्हें नॉएडा में समूह का इनपुट एडिटर बनाया गया। चंडीगढ़ में उनका लांच किया पुल आउट माय सिटी आज पूरे ग्रुप में लागू है. रिपोर्टिंग, न्यूज़ और कंटेंट्स प्लानिंग और आम पाठक के लिए सुन्दर अख़बार बनाने में उनको प्रयोग करने में महारथ हासिल है। प्रमोद ने 7 किताबें लिखी हैं। पत्रकारिता के 2 बडे पुरस्कार और कहानी का देश का सबसे बड़ा पुरुस्कार उन्हें मिल चुका है। वे भारत सरकार की तरफ से इजराइल का स्टडी टूर भी कर आये हैं। उनकी 2 किताबें जल्दी ही आने वाली हैं।





