Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पुलिस के सामने पेश हुए जी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा

नई दिल्ली : ज़ी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा शनिवार को दिल्‍ली पुलिस के सामने पेश हुए. दिल्‍ली पुलिस ने सुभाष चंद्रा एवं पुनीत गोयनका को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी से कथित तौर पर समूह के दो संपादकों द्वारा 100 करोड़ रुपये ऐंठने के प्रयास के मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके लिए पुलिस ने उन्‍हें तीन बार नोटिस भी भेजा था. आज दोनों संपादकों को भी उनके सामने बुलाकर पूछताछ होगी. साकेत कोर्ट इसके लिए आदेश जारी कर चुका है.

जिंदल की कंपनी ने आरोप लगाया था कि नुकसान नहीं पहुंचाने वाले समाचार नहीं प्रसारित के एवज में दोनों संपादकों ने 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए सुभाष चंद्रा एवं पुनीत गोयनका अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट गए थे. जिस पर कोर्ट ने 14 दिसम्‍बर तक इन दोनों लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. चंद्रा अपने वकीलों के साथ चाणक्यपुरी में अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई.

गौरतलब है कि पुलिस ने इस आरोप में जी न्‍यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर आहलूवालिया को 27 नवम्‍बर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे दोनों तिहाड़ जेल में हैं. सुभाष चंद्रा और पुनीत को भी पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस भेजा गया. जिस पर चंद्रा ने पुलिस को बताया था कि वे देश के बाहर हैं वापस आने पर वे पूछताछ के लिए प्रस्‍तुत होंगे. परन्‍तु उसके पहले उन्‍होंने अग्रिम जमानत की अर्जी दायर कर दी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...