छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर है कि बीते चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय चन्द्रमोहन द्विवेदी ने नईदुनिया से अपना इस्तीफा दे दिया है। चन्द्रमोहन तक़रीबन ढाई वर्षों से नईदुनिया में बतौर रिपोर्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे हिन्दुस्थान संवाद सेवा और स्थानीय न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। नईदुनिया के बाद चन्द्रमोहन ने हरिभूमि में अपनी नई पारी शुरू की है। यहाँ उन्हें फिलहाल शिक्षा सहित स्पेशल स्टोरी की जिम्मेदारी दी गयी है।
नईदुनिया में रहते हुए चन्द्रमोहन ने धर्म-समाज जैसी बीट से शुरुआत कर क्राइम, हेल्थ, एजुकेशन जैसी बीट पर काम किया। साथ ही उन्हें यहाँ फिलर के रूप में माना जाता था, लगभग हर बीट पर अपनी पकड़ रखने के कारण जहाँ दूसरे रिपोर्टर हाथ खड़ा कर देते वो काम चन्द्रमोहन को दे दिया जाता था। बताते हैं कि संस्थान में सबसे अधिक सक्रिय रहने के बावजूद सीनियर की उपेक्षा से परेशान होकर उन्होंने नईदुनिया को अलविदा कहा। पता चला है कि चन्द्रमोहन के बाद कुछ और लोग भी संस्थान छोड़ने का मन बना रहे हैं।





