हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि दो रिपोर्टरों ने यहां ज्वाइन किया है. अमर उजाला, गढ़मुक्तेशवर से इस्तीफा देने वाले योगेंद्र सागर तथा बरेली निवासी श्याम मिश्रा को बदायूं में ज्वाइन कराया गया है. दोनों लोग इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान, बदायूं में रिपोर्टरों की भारी कमी थी. अकेले जिला प्रभारी उपेंद्र द्विवेदी एक फोटोग्राफर के साथ मिल कर जिले को संभाल रहे थे. अब माना जा रहा है कि उन्हें दो रिपोर्टरों के आने से सहूलियत मिलेगी. चर्चा है कि प्रबंधन एक और रिपोर्टर को बदायूं भेजने की तैयारी कर रहा है.





