गुजरात में प्रकाशित होने वाले गुजरात समाचार अखबार समूह ने अपना न्यूज चैनल भी लांच कर दिया है. जीएसटीवी टुडे नाम से लांच हुए इस चैनल को पिछले महीने से टेस्टिंग रन पर चलाया जा रहा था. इस चैनल का संचालन आसपास मल्टीमीडिया लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है. 9 दिसम्बर को चैनल की लांचिंग के समय ग्रुप सीएमडी श्रेयांश शाह, ग्रुप डाइरेक्टर अमन शाह, वाइस प्रेसिडेंट आसपास मल्टीमीडिया विजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे.
इस मौके पर वीपी विजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह चौबीस घंटे का न्यूज एवं करेंट अपेयर्स टीवी चैनल स्थानीय भाषा गुजराती के अलावा मिक्स हिंदी में प्रसारित किया जाएगा. यह चैनल जीटीपीएल, केबल एवं टाटा स्काई के माध्यम से देखा जा सकेगा. इस चैनल को जय शुक्ला हेड कर रहे हैं. वे अहमदाबाद में बैठेंगे, जबकि सूची सिन्हा चैनल की न्यूज हेड होंगी, जो दिल्ली में बैठेंगी तथा हिंदी कंटेंट तथा राष्ट्रीय खबरों को देखेंगी.






