नई दिल्ली। 100 करोड़ रुपये लेकर खबर रुकवाने के आरोप में फंसे जी समूह के दोनों संपादक सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट के समक्ष जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, संपादक सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की अर्जी दी है। इस अर्जी पर 12 दिसंबर को सुनवाई होगी। दो दिन तक पुलिस ने सुधीर व समीर के अलावा सुभाष चंद्रा एवं पुनीत गोयनका से लम्बी पूछताछ की।
कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस सुबह में दोनों संपादकों सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया का मेडिकल कराने ले गई। मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 22 दिसम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट से मिली दो दिन की रिमांड आज ही खत्म हुई थी।
जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-






