Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

एनडीटीवी के पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

जालंधर : जालंधर में सोमवार शाम एनडीटीवी के पत्रकार पर हमले के आरोपियों की पुलिस रिमांड नहीं मांगे जाने पर पत्रकारों के विरोध का सामना कर रहे जालंधर के पुलिस आयुक्त गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया जाएगा और मौके पर पुलिस की ओर से अगर कोई चूक हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। जालंधर स्थित पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकारों की एक बैठक हुई। उसके बाद सभी मीडियाकर्मी पंजाब पुलिस और पुलिस आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यादव के सरकारी आवास पर पहुंचे।

मीडिया कर्मियों ने आरोपियों की पुलिस रिमांड लेने की मांग की तथा सोमवार शाम को हुई वारदात में पुलिस की निष्क्रियता का भी विरोध किया। इसके बाद यादव ने कहा, ‘एनडीटीवी के पत्रकार पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।’

गौरतलब है कि आरोपी लोग शिरोमणि अकाली दल के बड़े नेता के करीबी बताए जाते हैं। इस कारण पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करते वक्त उनका रिमांड नहीं मांगा। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में यादव ने यह भी कहा, ‘पुलिस इन आरोपियों को रिमांड पर लेगी और उनसे पूछताछ करेगी। वारदात में शामिल कृपाण और अन्य हथियार भी बरामद किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की जाएगी।’ (एनडीटीवी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...