अल्फा समूह के नेशन टुडे से खबर है कि सुधाकर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. सुधाकर ने अपनी नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर लाया गया है. सुधाकर नेशन टुडे से पहले खबर भारती के साथ जुड़े हुए थे. वे कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, कानपुर से खबर है कि अभय कुमार सिंह वापस लौट आए हैं. औरैया के मूल निवासी अभय कुछ समय पहले हिंदुस्तान छोड़कर कल्पतरु एक्सप्रेस चले गए थे. अब वहां से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर वे हिंदुस्तान से जुड़ गए हैं. अभय इसके पहले जनसंदेश टाइम्स, डेली न्यूज, स्वतंत्र चेतना, दैनिक प्रभात समेत कई और अखबारों में काम कर चुके हैं. उनकी गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.





