Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जी वालों के कैंडल मार्च में कोई संपादक शामिल नहीं हुआ

कल जंतर-मंतर पर सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया के पक्ष में जी वालों ने कैंडल मार्च निकाला. इस कैंडल मार्च में शामिल होने के लिए कल फिल्म सिटी में जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए थे. इन पोस्टरों में निवेदक में नाम सुधीर और समीर की पत्नियों का था. दोनों संपादकों की पत्नियों ने मीडियाकर्मियों से कैंडल मार्च में पहुंच कर सुधीर और समीर के साथ हो रहे अन्याय का प्रतिवाद करने का अनुरोध किया था. पर जंतर-मंतर पर जी समूह से जुड़े लोगों के अलावा दूसरे मीडिया हाउसों के इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर कोई और नहीं आया. 

भाड़े पर काफी लोग बुलाए गए थे. ऐसे ही एक शख्स से जब पूछा गया कि वह कैंडल मार्च क्यों निकाल रहा है तो उसने बताया कि उसे कैंडल थमा दिया गया है, उसे नहीं पता कि यह प्रोग्राम क्यों हो रहा है. वह खुद को नांगलोई का निवासी बता रहा था. कैंडल मार्च में जी न्यूज से जुड़े काफी लोग आए थे. कुछ लोगों ने बताया कि वे आन ड्यूटी पर हैं लेकिन उन्हें जंतर-मंतर पर जाने को कहा गया क्योंकि आज के दिन की यही नौकरी है.

जंतर मंतर पर दो तरफ जी न्यूज की ओवी वैन लगी थीं और कैंडल लिए हुए हुजूम को चैनल पर लाइव दिखाया जा रहा था. 'वी वांट जस्टिस' नारे लगाते जी न्यूज से जुड़े लोगों की ऊर्जा जल्द ही खत्म हो गई क्योंकि नारेबाजी छिटपुट ही हुई. नेशनल दुनिया वाले रास बिहारी जैसे कई पत्रकार भी कैंडल मार्च में दिखे. आलोक मेहता समेत कोई भी संपादक इस आयोजन में शरीक नहीं हुआ. कैंडल मार्च में जो पोस्टर लोगों के हाथ में थे उसमें एक तरफा जांच का विरोध करते हुए समीर और सुधीर को रिहा कराने की बात लिखी गई थी. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...