दैनिक भास्कर, रतलाम में हड़कम्प मचा हुआ है. भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद प्रबंधन ने जांच के लिए भोपाल के स्थानीय संपादक आनंद पांडे को रतलाम भेजा था. उनकी रिपोर्ट के बाद खबर है कि नीमच जिले के सिटी चीफ मूलचंद खिची को हटा दिया गया है. वे काफी समय से भास्कर के साथ जुड़े हुए थे. डेस्क इंचार्ज कैलाश नागर से भी मैनेजमेंट ने त्याग पत्र देने को कह दिया है. इतना ही नहीं विनोद सिंह सोमवंशी से पहले यहां के संपादक रहे तथा वर्तमान में भंटिडा में एक्जीक्यूटिव एडिटर का काम देख रहे महेंद्र कुशवाहा की भी जांच कराई जा रही है.
यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद की गई है. इसके बाद से ही रतलाम में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ और लोगों पर भी गाज गिर सकती है. फिलहाल इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इस संदर्भ में आनंद पांडे से बात करने की कोशिश की गई परन्तु सफलता नहीं मिल पाई.





