अमर उजाला, इलाहाबाद से हटाकर बरेली के संपादक बनाए गए पंकज मुकाती के बारे में खबर है कि उनका इस्तीफा हो चुका है. हालांकि पंकज के जाने को लेकर कई खबरें आ रही हैं, पर अभी तक वे पुष्ट नहीं हो पाई हैं. बताया जा रहा है कि कुछ आंतरिक शिकायत मिलने के बाद प्रबंधन ने पंकज को ज्वाइन करने से रोक रखा था. हालांकि अखबार में पंकज मुकाती का नाम संपादक के तौर पर जाने लगा था, परन्तु उन्होंने बरेली में ज्वाइन नहीं किया था.
खबर है कि पंकज मुकाती ने मौका मिलते ही अमर उजाला को बॉय कर दिया. वे मध्य प्रदेश से प्रकाशित दबंग दुनिया में डाइरेक्टर और ग्रुप एडिटर के पर पर ज्वाइन किया है. उनको दबंग दुनिया को दबंग बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पंकज अमर उजाला के अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





