अमर उजाला, बरेली से खबर आ रही है कि पंकज मुकाती के जाने के बाद नए संपादक के रूप में दिनेश जुयाल को भेजा जा रहा है. हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, परन्तु दिनेश जुयाल के कार्य क्षमता और कंपनी के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रबंधन उन्हें यह जिम्मेदारी देने की तैयारी पूरी कर चुका है. दिनेश इसके पहले कानपुर में स्थानीय संपादक की भूमिका निभा चुके हैं. फिलहाल वे कांपैक्ट के इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. लगभग आठ-नौ महीने पहले उन्हें कानपुर से नोएडा बुलाकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. दिनेश जुयाल हिंदुस्तान में भी वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं. समझा जा रहा है कि एक दो दिन में वे बरेली में अपना कार्यभार संभाल लेंगे.





