एक्सप्रेस मीडिया सर्विस के ब्यूरो प्रमुख उपदेश सक्सेना का पुत्र उत्सव सक्सेना इन दिनों गंभीर रूप से बीमार है. उसका दिल्ली के राम मनोहर लोहिया और लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें काफी खर्च आ रहा है. एक पत्रकार की आमदनी किसी से छिपी हुई नहीं है, लिहाजा उपदेश भी पुत्र के इलाज में आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. अब तक इधर उधर से जुगाड़ से इलाज चल रहा था, पर अब वो भी मुश्किल हो गया है. उपदेश ने भड़ास के पास एक निवेदन भेजा है, जिसे हूबहू प्रकाशित किया जा रहा है. संभव हो तो आप लोग भी उनकी मदद करें. नीचे उनका पत्र.
मेरा पुत्र उत्सव इस वक्त रक्त की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसका यहाँ राम मनोहर लोहिया और एलएनजेपी अस्पतालों में इलाज़ जारी है। उसके इलाज़ पर बहुत ज्यादा धन खर्च हो रहा है। आप सभी मित्रों से अनुरोध है कि इस विषम स्थिति में मेरी यथा संभव आर्थिक मदद करने की कृपा करें।
उपदेश सक्सेना
ब्यूरो प्रमुख
एक्सप्रेस मीडिया सर्विस
सहायता इस खाते में भेजें
उन्मुक्त सक्सेना (Unmukt Saxena)
बैंक का नाम- बैंक ऑफ़ बड़ौदा
शाखा – शकरपुर, दिल्ली
खाता नंबर 16520100031907
आईएफ़सी कोड- BARBOSHAAKAR





