अजय उपाध्याय के श्री मीडिया समूह का संपादक बनने के बाद से लोग अब इस संस्थान को गंभीरता से लेने लगे हैं. मुंबई से खबर है कि अब तक अमर उजाला को अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुमंत मिश्र श्री मीडिया समूह से जुड़ गए हैं. मूल रूप से बनारस के रहने वाले सुमंत मिश्र को समूह में एसोसिएट एडिटर बनाया गया है. सुमंत मुंबई ब्यूरो की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे समूह के अखबार तथा चैनल दोनों का नेतृत्व करेंगे. सुमंत मिश्र नवभारत, दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण को भी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती मुंबई के जाने माने पत्रकारों में की जाती है.





