: भारतेन्दु, हरीमोहन, राजेश, बॉबी एवं नितिन की नई पारी : राजस्थान पत्रिका, जयपुर से खबर है कि चीफ रिपोर्टर मनीष गोधा ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से पत्रिका से जुड़े हुए थे. उन्होंने दैनिक भास्कर के सेकेंड ब्रांड डीएनए से अपनी नई पारी शुरू की है. अभी कुछ दिन पहले ही पत्रिका ने जयपुर संस्करण के संपादकीय प्रभारी राजीव तिवाड़ी को हटाकर अपने सेकेंड ब्रांड डेली न्यूज भेज दिया है. इसे पत्रिका में दोयम दर्जे का अखबार माना जाता है. कहा जा रहा है कि यह तिवाड़ी का डिमोशन है. खबर है कि राजस्थान पत्रिका, जयपुर में अंदरखाने सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है.
दैनिक जागरण, मथुरा से भारतेन्दु सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट ब्यूरोचीफ की भूमिका निभा रहे थे. इन्होंने अपनी नई पारी आगरा से लांच होने जा रहे द सी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. भारतेन्दु की गिनती मथुरा के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. उन्हें मथुरा का प्रभारी बनाया गया है. वे इसके पहले अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. मथुरा में ही द सी न्यूज एक्सप्रेस के साथ हरीमोहन रावत ने अपनी नई पारी शुरू की है. इसके पहले वे अमर उजाला एवं हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अमर उजाला से इस्तीफा देकर राजेश भाटिया ने भी अपनी नई पारी शुरू की है. इन दोनों लोगों को रिपोर्टर बनाया गया है. दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे चुके बाबी मिश्रा भी फोटोग्राफर के रूप में द सी न्यूज एक्सप्रेस से अपनी पारी शुरू की है.
नितिन मुकेश सिन्हा ने अपनी नई पारी एमएचवन न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे इसके पहले टीवी100 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





