: आनंद पांडेय को छत्तीसगढ़ स्टेट हेड बनाए जाने की चर्चा : दैनिक भास्कर, इंदौर से खबर है कि यहां पर संपादकीय में बदलाव होने जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत शर्मा इंदौर में नए स्थानीय संपादक बनाए जा रहे हैं. हेमंत अभी भोपाल में डीबी स्टार के नेशनल एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. हेमंत शर्मा लम्बे समय से पत्रकारिता में हैं. बताया जा रहा है कि इंदौर में वर्तमान में स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी निभा रहे आनंद पांडेय का तबादला किया जा रहा है. उन्हें छत्तीसगढ़ का स्टेट हेड बनाए जाने की खबर है. फिलहाल राजीव सिंह छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रबंधन उनको क्या जिम्मेदारी सौंपने वाला है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. समझा जा रहा है कि 14 जनवरी के बाद सभी अपने नए डेस्टीनेशन पर ज्वाइन कर लेंगे.
अमर उजाला, मेरठ से खबर है कि अर्पण कुमार एवं अक्षय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. अर्पण यहां पर सीनियर सब एडिटर थे वहीं अक्षय सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. दोनों लोगों ने सेम पोस्ट पर मेरठ में ही हिुदुस्तान ज्वाइन कर लिया है. दोनों लोग काफी समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बेहतर ऑफर मिलने पर वे लोग हिंदुस्तान से जुड़ गए.





