जयपुर से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार रोशन लाल दैनिक जागरुक टाइम्स से जुड़ गए हैं. उन्हें जयपुर का स्थानीय संपादक बनाया गया है. रोशन इसके पहले बढ़ता राजस्थान का संपादन भी कर चुके हैं. वे दैनिक महका भारत, दैनिक नवज्योति और राजस्थान पत्रिका को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्हें अखबार को एक नई पहचान देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरतलब है कि जागरुक टाइम्स जयपुर के अलावा मुंबई, सिरोही और उदयपुर से प्रकाशित होता है.
सी न्यूज चैनल से खबर है कि अमित सिंह और पंकज नैथानी ने इस्तीफा दे दिया है. वे दोनों लोग असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. दोनों चैनल के साथ काफी समय से जुड़े हुए थे. अब दोनों लोगों ने जल्द लांच होने जा रहे चैनल नेशन टुडे ज्वाइन किया है. बताया जा रहा है कि ये लोग सी न्यूज में सैलरी मिलने में हो रही अनियमितता के चलते मौका मिलते ही संस्थान को बाय कर दिया. इसके पहले एसोसिएट प्रोड्यूसर प्रभाकर वर्मा भी इस्तीफा देकर न्यूज एक्सप्रेस जा चुके हैं.





