हिन्दी दैनिक समाचार पत्र प्रयाण सवेरा बंद हो गया है। अगस्त माह 2012 में प्रयाण सवेरा का विस्तार हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और मेरठ में हुआ था। इससे पहले यह समाचार पत्र बिजनौर और मुरादाबाद में प्रसारित हो रहा था। नजीबाबाद से प्रकाशित यह समाचार पत्र अब पूरी तरह बंद हो गया है। केवल फाइलों में इसका प्रकाशन चल रहा है। समाचार पत्र से जुडे पांचों जिलों के सैकड़ों लोग सड़क पर आ गये हैं। मालिक अवनीश अग्रवाल ने कर्मचारियों को बिना बताये ही समाचार पत्र बंद कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो माह से वेतन भी नहीं मिला है।






