Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा के अतुल ने दर्ज कराया फर्जी पत्रकार के खिलाफ मामला

मुरादाबाद से खबर है कि सहारा समय के पत्रकार अतुल सिन्‍हा ने एक फर्जी पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जो सहारा की फर्जी आईडी का इस्‍तेमाल कर रहा था. पुलिस ने अतुल की शिकायत दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी इस मामले में फर्जी पत्रकार को पुलिस ने अरेस्‍ट नहीं किया है. अतुल का बयान दर्ज होना अभी बाकी है. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

मुरादाबाद से खबर है कि सहारा समय के पत्रकार अतुल सिन्‍हा ने एक फर्जी पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जो सहारा की फर्जी आईडी का इस्‍तेमाल कर रहा था. पुलिस ने अतुल की शिकायत दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी इस मामले में फर्जी पत्रकार को पुलिस ने अरेस्‍ट नहीं किया है. अतुल का बयान दर्ज होना अभी बाकी है. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

जानकारी के अनुसार अतुल को जानकारी मिली कि रिहान नाम का युवक तमाम लोगों से सहारा समय के पत्रकार के रूप में मिल रहा है. उसके पास कंपनी की आईडी भी है. इसके बाद अतुल ने नोएडा फोन करके किसी नए लड़के को रखे जाने की जानकारी ली. वहां से पता चला कि किसी भी नए व्‍यक्ति को एप्‍वाइंटमेंट नहीं किया गया है. कंपनी को उन्‍होंने मामले की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उन्‍हें शिकायत दर्ज कराने को कहा गया.

प्रबंधन से आदेश मिलने के बाद अतुल ने एसएसपी से बात की. एसएसपी के आदेश पर उन्‍होंने सिविल लाइन थाना में रिहान के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर कोतवाल सतीश कुमार ने मुकदमा अपराध संख्‍या 793/12 में आईपीसी धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. अतुल ने भी बताया कि उसके चलते मेरी भी छवि धूमिल हो रही थी. उन्‍होंने ये भी कहा कि अभी उनका बयान होना बाकी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...