यूपी में हत्या, लूट, राहजनी और बलात्कार की घटनाएं आम होती जा रही हैं. आम आदमी के साथ मीडिया से जुड़े लोग भी इसके शिकायर हो रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले एक बदायूं में एक अखबार में सर्कुलेशन का काम देखने वाले सर्वेश गुप्ता की हीरो होंडा सीडी बाइक और दस हजार की नकदी सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली. इस घटना का खुलासा पुलिस करती उसके पहले एक और हॉकर उठाईगिरी का शिकार हो गया. किसी ने अखबार विक्रेता अख्तर का पैसा भरा थैला पर हाथ साफ कर दिया.





