Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जेट एयरवेज की घोर लापरवाही का शिकार हुए दो वरिष्ठ पत्रकार

इंदौर। जेट एयरवेज की घोर लापरवाही की वजह से शुक्रवार को नई दिल्ली से भोपाल आने वाले दो वरिष्ठ पत्रकार विमान यात्रा करने से वंचित रह गए। नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन आनंद और एनडीटीवी की पूर्व विशेष संवाददाता और मीडिया यात्री डॉ. वर्तिका नंदा शुक्वार को सुबह १०.३० बजे नई दिल्ली से लखनऊ होते हुए भोपाल आने वाले जेट एयरवेज के विमान से यात्रा के लिए निर्धारित समय से पहले नई दिल्ली विमानतल पहुंचे विमानतल पर जेट एयरवेज के स्टाफ ने यह कहकर उन्हें बोर्डिंग कार्ड देने से इंकार कर दिया कि फ्लाइट ओवर बुक्ड है।

दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने एयरलाइंस के इस जवाब पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जब हमारे पास कन्फर्म टिकट है तो फ्लाइट ओवर बुक्ड कैसे हो सकती है। जद्दोजहद के बाद एयरलाइंस ने स्वीकारा कि हम लोग पैसेंजर कैपीसिटी से ज्यादा टिकट इशु कर देते हैं। एयरलाइंस की इस लापरवाही का शिकार करीब ८-१० यात्री हुए जो लखनऊ और भोपाल नहीं पहुंच सके। एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज के ड्यूटी मैनेजर और अन्य स्टाफ का रवैया भी बेहद निराशाजनक रहा। इन यात्रियों में कुछ यात्रियों को बेहद जरूरी कार्य से पहुंचना था, लेकिन एयरलाइंस ने उनकी दिक्कत नहीं समझी। नई दिल्ली से यह दोनों वरिष्ठ पत्रकार भोपाल में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने आने वाले थे। आयोजक संस्था इंदौर प्रेस क्लब ने जेट एयरवेज की शिकायत उपभोक्ता फोरम में करने का निर्णय लिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...