Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

चंदा वसूल कर घर की छत बचाते हैं अरिंदम चौधरी के संस्थान में मीडियाकर्मी

 

मैनेजमेंट गुरु श्री श्री 1001 अरिंदम जी महाराज जी की कृपा से उनकी मीडिया कंपनी प्लानमैन में सबकुछ बहुत कुशल मंगल से चल रहा है। माफ़ कीजिएगा ये दरअसल हम नहीं बल्कि ऐसा खुद चाचा चौधरी और उनके चमचे सोचते है। उनके अनुसार जो टुकड़े वो उनके कर्मचारियों के आगे 2-3 महीनों में फेंकते है उससे उनका घर धन-धान्य हो हीं जाता है। पर सूरते हाल ये है कि प्लानमैन कर्मचारी यहां रहकर काम कहीं और का करके पेट पाल रहे है या फिर दफ्तर में हीं चंदा कराकर अपनी जरूरतों को पूरा करने पर विवश है। 
 
बात बीते दिनों की हीं है जब यहां के एक कर्मचारी को उसके मकान मालिक ने घर से बाहर फेंकने की धमकी दे दी, क्यों कि उस बेचारे ने 3 महीनें से घर का किराया नहीं दिया था। इस बात का जिक्र जब उसने संपादक महोदय से किया तो वहां से भी उसे निराशा हीं हांथ लगी। मोटी रकम उठाने वाले  संपादक महोदय को उससे न तो कोई सहानुभूति थी और ना हीं चहरे पर कोई शिकन। 
 
अंतत: वक्त के मारे और टेकनिकल टीम के प्यारे उन बंधू को प्लानमैन के हीं कुछ कर्मचारियों ने पैसे चंदा किये और फिर लगभग 10000 हजार की रकम उसे दे दी।  इस तरह से भाई साहब की छत तो बच गयी पर इन हालातों को देखकर यहीं लगता है कि आनेवाले समय में प्लानमैन कर्मचारियों के दिन और भी दूभर होने वाले है। 
 
(एक पत्रकार द्वारा भेजे गये मेल पर आधारित)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...