जयपुर से संचालित हो रहे नेशनल न्यूज चैनल जन टीवी एवं जन टीवी प्लस के बिहार झारखण्ड में ब्यूरो कार्यालय की शुरुआत की गयी है। इन दोनों राज्यों की जिम्मेदारी भूपेन्द्र दूबे को मिली है। चैनल का प्रसरण जयपुर से हो रहा है। भूपेन्द्र दूबे ने इस चैनल में विशेष संवाददाता के रूप में अपना योगदान दिया है साथ ही उन्हें बिहार और झारखण्ड का ब्यूरो की जिम्मेदारी मिली है। चैनल का प्रसारण पटना में मौर्य केबुल के साथ बिग टीवी पर भी हो रहा है।
भूपेन्द्र दूबे इससे पहले पटना से एक हिन्दी सांध्य दैनिक के प्रबंध संपादक के रूप में कार्य कर रहे थे। बिहार की पत्रकारिता में भूपेन्द्र दूबे 12 सालों से कार्य कर रहे हैं। भूपेन्द्र दूबे ईटीवी बिहार-झारखण्ड, राष्ट्रीय सहारा में सिटी रिपोर्टिंग के साथ ही दानापुर ब्यूरो कार्यालय के प्रभारी तथा मौर्य टीवी में प्रोड्यूसर एवं पटना से संचालित दर्श न्यूज के चैनल हेड रहे हैं।





