दैनिक प्रभात, मेरठ से खबर है कि पुराने रिपोर्टर अखबार को बाय बाय करते जा रहे हैं. पिछले दस साल से दैनिक प्रभात में रिपोर्टिंग कर रहे विजय गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. इनके अलावा अश्वनी जौहरी एवं दानिश खान भी अखबार को बाय कर गए हैं. बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने सिटी ऑफिस बंद करके बारह किलोमीटर दूर हेड ऑफिस में दिन में दो बार हाजिरी बजाने की जिम्मेदारी दे दी थी. इसी से परेशान होकर दैनिक प्रभात को इन लोगों ने बाय कर दिया. इन लोगों के अलावा फोटोग्राफर सतीश यादव ने भी प्रभात खबर से इस्तीफा दे दिया है. ये लोग अभी कहां ज्वाइन करने वाले हैं पता नहीं चल पाया है.





