Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ये दिल्‍ली पुलिस क्‍या बलात्‍कारियों से कम है..?

मित्रों, यह समय कोई जातीय, राजनीतिक व सोशल एजंडा लागू करने का नहीं है। यह समय है जब सभी को एकजुट होकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जुटे युवाओं के अंतर्मन को पहचान कर कुछ नए कानून लागू कराने के प्रयास करने चाहिए। जो लड़की दुष्कर्म का शिकार होकर जीवन और मृत्यु से लड़ रही है उसके लिए एकजुट होने का। ऐसे समय पर फेसबुक में कुछ लोग समझा रहे हैं कि आखिर आंदोलन अभी क्यों हुआ?

मित्रों, यह समय कोई जातीय, राजनीतिक व सोशल एजंडा लागू करने का नहीं है। यह समय है जब सभी को एकजुट होकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जुटे युवाओं के अंतर्मन को पहचान कर कुछ नए कानून लागू कराने के प्रयास करने चाहिए। जो लड़की दुष्कर्म का शिकार होकर जीवन और मृत्यु से लड़ रही है उसके लिए एकजुट होने का। ऐसे समय पर फेसबुक में कुछ लोग समझा रहे हैं कि आखिर आंदोलन अभी क्यों हुआ?

इसके पहले जब सुदूर गांवों, पूर्वोत्तर पर अर्धसैनिक बलों के लोग वहां की महिलाओं को अपना शिकार बना रहे थे तब क्यों नहीं जागे लोग? ऐसे सवाल आज उठाना अपनी दूषित मनोवृत्ति का इजहार करना है। विरोध समय नहीं देखता जब जागे तभी सबेरा। ऐसे महान लोग तब क्यों नहीं बोले? अरुंधती राय तो बड़ा नाम है, दुनिया भर में जानी जाती हैं वे अगर उस समय विरोध करतीं तो लोग क्यों नहीं जुटते? अब आज जब युवा जुटे हैं तो उन्हें यह भारी भीड़ देखकर कुंठा हो रही है। इस वक्त तो सभी को इन युवाओं के समर्थन में एकजुट हो जाना चाहिए। दिल्ली अपराध नगरी है। यहां की पुलिस सूरदास की तरह चुप बैठी रहती है। उसे चिंता सिर्फ वीवीआईपीज की सिक्योरिटी की रहती है। आम जन लुटते रहें, दुष्कर्मों का शिकार होते रहें दिल्ली पुलिस नहीं जागती। इसे जगाना है। लेकिन ये दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था के नाम पर उन आंदोलनकारियेां पर लाठी बरसा रही है। ये दिल्ली पुलिस क्या बलात्कारियों से कम है जो हमारी निर्दोष बेटियों को पीट रही है।

वरिष्‍ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्‍ल के फेसबुक वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...