दैनिक जागरण से खबर है कि संतोष तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे नोएडा फीचर एडिटर के पद पर कार्यरत थे. संतोष अब द ट्रिब्यून से जुड़ गए हैं. उन्हें समूह संपादक बनाया गया है. संतोष तिवारी पिछले तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. मूल रूप से कानपुर के रहने वाले संतोष तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत सन 82 में दिनमान के साथ शुरू की थी. लम्बे समय तक दिनमान को सेवा देने के बाद ये दैनिक हिंदुस्तान से जुड़ गए थे. यहां वे दिल्ली के मेट्रो एडिटर भी रहे. यहां से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया था.





