जनपद बदायूं की तहसील बिसौली से अमर उजाला के लिए रिपोर्टिंग करने वाले सुधाकर शर्मा की ख़बरों पर प्रतिबंध लगा दिया है. सूत्रों के अनुसार सुधाकर पर जातिवाद के आधीन होकर रिपोर्टिंग करने, राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के साथ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिसकी प्रबंधन जांच करा रहा है. जांच के बाद ही प्रबंधन सुधाकर के भविष्य पर निर्णय लेगा. सुधाकर की पहले भी शिकायतें और जांचें होती रही हैं, लेकिन सेटिंग के चलते सुधाकर अब तक बचते रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि सुधाकर के कुकृत्यों पर पर्दा डालने वाले ही बरेली में नहीं हैं अब, तो इस बार वापसी की संभावनाएं बहुत कम हैं.





