दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि सबा जैदी ने इस्तीफा दे दिया है. सबा ने अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उनके साथ ही मोहित ने भी हिंदूस्तान का दामन थाम लिया है. मोहित की हिंदुस्तान के साथ यह दूसरी पारी है. वे इसके पहले भी यहां काम कर चुके हैं. दोनों लोग एडिटोरियल में अपनी सेवाएं देंगे.
अमर उजाला, बरेली से खबर है कि सुमीत पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे जूनियर सब एडिटर थे. सुमीत ने अपनी नई पारी पत्रिका, इंदौर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर सब एडिटर बनाया गया है. वे डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगे. वे पिछले चार साल से बरेली में ही अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. पहले ट्रेनी फिर जूनियर सब बनाए गए. बताया जा रहा है कि सुमीत प्रमोशन की अनदेखी करने से नाराज थे और मौका मिलते ही अमर उजाला को बाय कर दिया.





