नईदुनिया, ग्वालियर से थोड़ी देर से मिली सूचना के अनुसार यहां से दो वरिष्ठ लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. नईदुनिया से लम्बे समय तक जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हरीश उपाध्याय ने संस्थान को बाय कर दिया है. वे यहां पर सिटी डेस्क इंचार्ज थे. बताया जा रहा है कि हरीश जी ने अब खुद का व्यवसाय करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. वहीं रीजनल हेड राहुल आदित्य राय ने भी इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने इन पर दबाव बना रहा था, जिससे नाराज होकर इन्होंने इस्तीफा दे दिया. राहुल ने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है. संभावना जताई जा रही है कि जनवरी में कुछ और लोग इस्तीफा दे सकते हैं.





