न्यूज11, रांची से खबर है कि रवींद्र सहाय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सेल्स एवं मार्केटिंग हेड थे. रवींद्र पिछले तीन सालों से न्यूज11 को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि वे चैनल की आंतरिक स्थितियों से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने बाय कर दिया. रवींद जल्द ही किसी चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि वे 14 जनवरी के बाद कहीं ज्वाइन करेंगे. न्यूज11 से पहले भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. रवींद्र का जाना न्यूज11 के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.





