Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सहारा और मौर्य टीवी ने गलत खबर चलाकर दहशत फैलाई

बिहार-झारखंड के दो खबरिया चैनल सहारा समय और मौर्य टीवी ने आगे निकलने की होड़ में गलत खबर दिखाकर लोगों के बीच दहशत फैलाने का काम किया. दरअसल 27 नवम्‍बर की देर रात गिरीडीह जिले के हजारी बाग रोड रेलवे स्‍टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर केन बम होने बात आरपीएफ को पता चली. इसके बाद महुआ, ईटीवी एवं कशिश पर ट्रैक पर केन बम होने की आशंका का ब्रेकिंग देर रात को चला. इस खबर को देखकर सहारा समय और मौर्य टीवी ने खुद ही ये खबर चला दी कि ट्रैक पर तीन-चार केन बम हैं, जिसे निकाला गया.

सुबह हुई और जब पुलिस उस स्‍थान पर पहुंची तो देखा कि ट्रैक पर बम नहीं है बल्कि स्‍टील का खाली कंटेनर रखा हुआ है. यहां के बाद जिन चैनल ने बम की आशंका की खबर चलाई उनकी तो साख बच गई लेकिन सहारा और मौर्य टीवी की काफी किरकिरी हुई. जब अंदर की बात पता की गई तो मालूम हुआ कि सहारा और मौर्य में इस खबर को सनसनी बनाने का काम दोनों चैनलों के धनबाद के रिपोर्टर क्रमश: बलराम दुबे और नितेश मिश्रा ने किया.

दरअसल दोनों रिपोर्टर चैनल में अपनी छाप सबसे तेज रिपोर्टर की तरह छोड़ना चाहते हैं, तभी दूसरे जिले की खबर को दोनों ने ब्रेक कराया. खबर है कि दोनों की इस रिपोर्ट की शिकायत चेनल वरिष्‍ठ लोगों से दोनों चैनलों के गिरीडीह के रिपोर्टर ने की है. अब देखना है कि इनके खिलाफ कुछ एक्‍शन लिया जाता है या फिर खबरों को सनसनी बनाने के लिए छोड़ दिया जाता है.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...