अंग्रेजी अखबार 'डीएनए' से खबर है कि आदित्य सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. वे अखबार के एडिटर इन चीफ थे. वे पिछले दो सालों से डीएनए के साथ जुड़े हुए थे. इसके पहले वे संडे हिंदुस्तान टाइम्स के संपादक थे. उनके इस्तीफे के बाद रवि जोशी को डीएनए, मुंबई का आरई बना दिया गया है. इसके पहले वे बंगलूरु में अखबार के आरई की भूमिका निभा रहे थे. खबर आ रही है कि आदित्य अभी किसी संस्थान से जुड़ने के इच्छुक नहीं हैं और लेखन में कुछ समय देना चाहते हैं. आदित्य सिन्हा ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत 1987 में की थी. उन्होंने देश-विदेश में भी रिपोर्टिंग की.
वहीं रवि जोशी ने अपने करियर की शुरुआत द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ दिल्ली में की थी. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे हिन्दुस्तान टाइम्स ज्वाइन कर लिया. इसके बाद इंडिया टुडे को भी अपनी सेवाएं दीं. यहां से इस्तीफा देने के बाद द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को भी अपनी सेवाएं दीं. वे डीएनए में पिछले दो सालों से कार्यरत हैं.





