Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बेटियों का बाप हूं, शहर में डर लगता है

काले शीशे के पीछे
जब कोई हरकत होती है
तब डर लगता है,
इस शहर का हर चेहरा
अब बर्बर लगता है।

काले शीशे के पीछे
जब कोई हरकत होती है
तब डर लगता है,
इस शहर का हर चेहरा
अब बर्बर लगता है।

इंसानों की भीड़ में
इंसानियत कहीं दिखती नहीं
भीड़ का एक एक चेहरा
पहले से बदतर लगता है।

खौफ में है हर मासूम
बेबस है सरकार
सिर्फ कातिल ही इस शहर में
बेफिक्र और निडर लगता है।

रात के अंधेरे में तो
डरते थे पहले भी
दिन का उजाला भी बन गया दुश्मन
अब तो सिसकियों और चीख से भरा
हर पहर लगता है।

हजारों मासूम आंखें
पूछती हैं सवाल हमसे
क्यों बेअसर हैं बाबुल की दुआएं
क्यों बेजुबान है हमारी संसद
जो मंदिर था लोकतंत्र का वही
अब भूतों का खंडहर लगता है।

हर आहट कातिलों के आने की सूचना देती है
दर ओ दीवार पर उसकी तस्वीर दिखती है
रहनुमा भी मुखौटों में कैद हैं
अपना घर भी अब घर नहीं लगता।

डंडे लाठी फांसी गोलियां
हमें डराने को काफी हैं
‘शिकार’ पर निकले दरिंदों के लिए
ये हथियार भी बेअसर लगता है।

डरा सहमा सा है आज
इस शहर का हर आदमी
दहशत में सारा शहर लगता है।
दो बेटियों का पिता हूं
अब इस शहर में डर लगता है।

वरिष्‍ठ पत्रकार किशोर मालवीय की कविता, जो उन्‍होंने दिल्‍ली में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम पर कटाक्ष करते हुए लिखी है. यह कविता उन्‍होंने अपने ब्‍लॉग गुस्‍ताखी माफ पर लिखी है, जिसे वहीं से लेकर प्रकाशित किया जा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...