दिल्ली में गैंगरेप में पूरे देश में उबाल के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी. तमाम चैनलों पर उनके रिकार्डेड बयान चलाए गए, पर लास्ट में एक गड़बड़ी हो गई कि वे बोल गए 'ठीक है'. ये ठीक है ने मीडिया-सोशल मीडिया हर जगह उनकी इज्जत खराब कर रखी है. लोग अपने अपने तरीके से चुटकियां ले रहे हैं. इसी क्रम में कार्टूनिस्ट भी पीएम के 'ठीक है' पर अपनी कूंची चला रहे हैं. द हिंदू के कार्टूनिस्ट सुरेंद्र ने भी अपनी कूंची 'ठीक है' तरीके से उकेरा है.






