मीडिया में समय चक्र तेजी से घूम रहा है. नई तकनीक पुराने दौर पर हावी होता जा रहा है. प्रिंट मीडिया के अगले पांच दशकों में क्या भविष्य होगा, इस पर चर्चाएं चल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि प्रिंट मीडिया पर कोई आंच नहीं आए वहीं कुछ लोग नई तकनीकों के लगातार अपग्रेडेशन को देखते हुए प्रिंट मीडिया के भविष्य के प्रति खतरा जता रहे हैं. इन चर्चाओं को और अधिक मुखर किया है 'न्यूजवीक' के बंद हो जाने की खबर ने. न्यूज वीके ने इस साल के आखिरी सप्ताह में अपना आखिरी एडिशन प्रकाशित किया है.
द न्यूजवीक का पहला अंक 17 फरवरी 1933 में प्रकाशित हुआ था. लगभग आठ दशक पुराना यह अखबार अब बंद हो जाएगा. हालांकि प्रबंधन ने घोषणा की है कि इस साप्ताहिक अखबार का प्रिंट एडिशन भले ही बंद हो जाए पर इसका ऑनलाइन एडिशन लगातार प्रकाशित होता रहेगा. अगले साल फरवरी महीने से डिजिटल न्यूजवीक का प्रकाशन शुरू कर दिया जाएगा. आप भी देखिए न्यूजवीक का पहला और आखिरी प्रिंट एडिशन.







