पत्रिका, रायपुर से खबर है कि गंगेश द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टिंग कर रहे थे और नगर निगम बीट के माहिर माने जाते थे. गंगेश ने अपनी नई पारी रायपुर में ही नईदुनिया के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है. गंगेश का इस्तीफा पत्रिका के लिए झटका माना जा रहा है. गंगेश इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
गंगेश के साथ ही रवींद्र ठेंगड़ी ने भी पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है. वे रीजनल डेस्क पर कार्यरत थे. रवींद्र ने भी अपनी नई पारी नईदुनिया के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रवींद्र भी अन्य संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रिका, रायपुर से कई और पत्रकार नईदुनिया जाने की तैयारी में है. खबर है कि सिटी से चार रिपोर्टर जल्द ही सेंट्रल डेस्क और जस्ट रायपुर से नईदुनिया ज्वाइन करने वाले हैं. इसके पीछे पत्रिका की पॉलिसी को कारण बताया जा रहा है.





