इंदौर से निकले जागरण के अखबार 'आई-नेक्स्ट' को प्रबंधन ने जिस मकसद से निकला था, शायद अखबार उसे समझ नहीं पाया! गलतियों से भरपूर इस अखबार में आज (29 दिसम्बर) के अंक (पेज-6) में हुई गलती बेहद गंभीर है। कांग्रेस के नेताओं से अखबार के संवाददाताओं ने पार्टी की 127वीं वर्षगांठ पर कुछ सवाल पूछे थे। जाहिर है ज्यादातर नेता नहीं बता पाए की पार्टी की स्थापना कब, किसने और कहाँ की थी? इस एक पेज की खबर में नेताओं की खिल्ली उड़ाई गयी है।
\लेकिन, ध्यान देने की बात ये है कि अखबार ने अपने तरफ से सवालों के जो सही जवाब छापे है, उसमें भी कांग्रेस की स्थापना का साल 1855 छापा है। जबकि, कांग्रेस की स्थापना का वर्ष 1885 था। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव के जवाबों में भी 1855 लिखा है, जिसे सही बताया गया है! नईदुनिया को एक समय शुद्ध हिंदी वाला अखबार माना जाता था, आज वो गलतियों की खदान बन चूका है, 'आई-नेक्स्ट' भी उसी के नक़्शे कदम पर है।
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.






