Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अपराधों में लिप्‍त पत्रकारों का संरक्षण नहीं करता संगठन : भदौरिया

सिंगरौली : पत्रकारिता के क्षेत्र में कई प्रकार के उतार चढ़ाव आते हैं। समाचारों को कवरेज करने के दौरान ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी कलमकारों को आपराधिक प्रवृत्तियॉ से बचना चाहिए। उन्हें भ्रष्टाचार और कई संज्ञेय अपराधों के शिकंजे में ले लिया जाता है जिससे उनका भविष्य बिगड़ जाता है। इसी प्रकार अपराधों में लिप्त पत्रकारों का संगठन संरक्षण नहीं करता। उक्त विचार श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने व्यक्त किए।

सिंगरौली : पत्रकारिता के क्षेत्र में कई प्रकार के उतार चढ़ाव आते हैं। समाचारों को कवरेज करने के दौरान ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी कलमकारों को आपराधिक प्रवृत्तियॉ से बचना चाहिए। उन्हें भ्रष्टाचार और कई संज्ञेय अपराधों के शिकंजे में ले लिया जाता है जिससे उनका भविष्य बिगड़ जाता है। इसी प्रकार अपराधों में लिप्त पत्रकारों का संगठन संरक्षण नहीं करता। उक्त विचार श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने व्यक्त किए।

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सिंगरौली के तत्वावधान में संभागीय सम्मेलन एनसीएल की द्वुधी चुआ परियोजना स्थित सूर्य किरण भवन में समाहरोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अली प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एपी गोस्वामी संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय संभागीय उपाध्यक्ष केसी शर्मा जिला अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय जिला महासचिव अब्दुल रशीद डाँ. एसके श्रीवास्तव व इंटक कि जिला अध्यक्ष श्रीमती शशिकला पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने की।

कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विधायक श्री राम लल्लू वैश्य नें भोपाल से आए प्रदेश अध्यक्ष श्री भदौरिया का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार साथियों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन पर समाज को आईना दिखाने का दायित्व है तो सुविधाएँ भी मिलनी चाहिए श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद श्री गोविंद मिश्र ने कहा कि पत्रकार साथी व संगठन के पदाधिकारी मेरे साथ मिलकर एनसीएल से एक भवन की मांग करें। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अली ने प्रदेश के कई जिलों पत्रकार साथियों के साथ हुई ज्यादती पर उनके संरक्षण के लिए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संदीप श्रीवास्तव नें कहा कि पत्रकार समाचारों जन प्रतिनिधियों जिला प्रशासन व स्वयं के प्रबंधन के दबाव में कार्य करता है। वरिष्ठ पत्रकार डाँ कुणाल ने पत्रकारों से कराई जाने वाली बेगारी व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या का निदान निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अति आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन महासचिव अब्दुल रशीद ने प्रदेश से आए मुख्य अतिथियों और मंचाशीन विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित पत्रकार साथियों का धन्यवाद करते हुए किया। महासम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगरौली जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष कालिका गुप्ता, रोहित गुप्ता, बैढन, मोरवा, चितरंगी, बरगवां से आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम के समापन अवसर से पूर्व वरिष्ठ पत्रकार व अतिथियों को शाल व श्रीफल भेंट किए गए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...