इराक के संवाददाता संयुक्त संगठन द्वारा 29 दिसम्बर को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2003 में इराक युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक कुल 373 संवाददाताओं की मौत हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि अब तक संवाददाता के खिलाफ हमला बंद नहीं हुआ है, जाहिर है कि इराक में मीडिया कर्मचारियों की स्थिति फिर भी खरतनाक है। रिपोर्ट के मुताबिक इराकी सुरक्षा दलों की कार्यक्षमता के अभाव के कारण पत्रकारों की हत्या करने वाले अधिकतर अपराधियों को अब तक दण्ड नहीं मिला है। वहां काम कर रहे पत्रकारों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। (सीआरआई)





